- पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ0 अर्चना सिंह द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
कानपुर नगर । आज दिनांक 26.10.2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कानपुर नगर के मोती झील लॉज-01, स्वरूप नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ0 अर्चना सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

