Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर सम्पन्न, भरे गये सरकारी योजनाओं के फार्म

  • शिविर में 308 दिव्यांगों ने पेंशन खातों में न पहुंचने, इलेक्ट्रिक सिटी बसों का पास न बनने, आवास , रोजगार के लिए ऋण न मिलने कि दर्ज करायी शिकायत


कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क, बगिया, गेट नंबर 4 में शिविर का आयोजन किया शिविर में 204 दिव्यांगों ने पेंशन खातों में न पहुंचने, 66 दिव्यांगों ने इलेक्ट्रिक सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा पास न बनने की शिकायत दर्ज करायी। दूर दराज से आए 38 दिव्यांगजनों ने आवास, रोजगार के लिए ऋण, गरीबी रेखा का आय प्रमाण पत्र न बनने, रेलवे यूनिक कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड न बनने की शिकायत दर्ज कराई।


राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि ज्यादातर दिव्यांगों ने पेंशन खातों में न पहुंचने कि व इलेक्ट्रिक सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा समाप्त किये जाने की शिकायत की है।

वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शासन व निदेशालय स्तर पर वार्ता हुई है इलेक्ट्रिक सिटी बसों में नि: शुल्क यात्रा के लिए शासन नियमावली में संशोधन कर रहा है। जल्द सिटी बसों में नि: शुल्क यात्रा के लिए आदेश जारी हो जायेंगे।


उन्होंने बताया कि जितनी योजनाओं के आवेदन भरे गए हैं और जो भी समस्याएं आई हैं उन सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क करके समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।


उन्होंने बताया कि किसी दिव्यांग व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या हो तो वो शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क बगिया गेट नं0 4 में किसी भी दिन सम्पर्क कर सकते हैं।

आज के शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गोमती वर्मा, ओमप्रकाश दास, आदि मौजूद थे।