इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ0 विपिन ताडा एवं अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय श्री संकल्प शर्मा द्वारा रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके मनोबल को बढ़ाया गया।
रक्तदान शिविर का आयोजन — मानवता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण
अक्टूबर 05, 2026
कानपुर (वेद गुप्ता)। आज दिनांक 05.10.2026 को पुलिस कार्यालय, कानपुर नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।


Tags