Type Here to Get Search Results !

भोले के जयकारों से गूंजे झाबुआ के शिवालय

निशा राठौर, झाबुआ.

श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना व अभिषेक किया। नगर व आस-पास के सभी शिव मंदिरों में ओम नम: शिवाय के जाप होते रहे। तीर्थ स्थल देवझिरी में भी बड़ी संख्या में पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। नगर के छोटा तालाब स्थित मनकामनेश्वर मंदिर में दिनभर महिला-पुरुषों ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए, इस मंदिर को नरोत्तमसिंह पंवार के मार्गदर्शन में आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। 


पूजन कर शिवलिंग को चढ़ाए विल्ब पत्र
कावड यात्रा से शहर में चली भगवा लहर


 पुलिस लाइन स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर रामकृष्ण नगर, नेहरू मार्ग, राजगढ़ नाका, गोपाल कॉलोनी, आॅफिसर कॉलोनी, पुलिस लाइन क्षेत्र की महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए आई। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी शिव आराधनाओं का दौर चला। सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शनार्थी दर्शन करने हेतु पहुंचे। कॉलेज रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में स्फटिक के शिवलिंग की पूजा-अर्चना भक्तों ने की।  


सर्वेश्वर महादेव मंदिर में गेल कॉलोनी के रहवासियों ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा की। नेहरू मार्ग पर बडकेश्वर महादेव, विवेकानंद कालोनी स्थित उमापति महादेव मंदिर, सर्किट हाउस वाले शिव मंदिर व व्यायाम शाला के सामने स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना व अभिषेक किया। अनास नदी तट स्थित पारदेश्वर महादेव मंदिर व दुधेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती दिखी। गोपाल कालोनी के महाकालेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों ने पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

कावड यात्रा का किया जगह जगह स्वागत
शिवम कावड यात्रा कोटेश्वर से सोमवार को झाबुआ पहुंंची। यात्रा ने कोटेश्वर पहुंचकर गंगा मैया की पूजा-अर्चना कर पवित्र जल को कावड में भरा। यात्रा सोमवार दोपहर महाविद्यालय मैदान पहुंची। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी जहां कावडियों का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कावडियों ने नगर के शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा में शामिल कावडियों ने अपनी कावड को आकर्षक ढंग से सजा रखा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.