Type Here to Get Search Results !

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
जिलाधिकारी श्रीमती शुभ्रा सक्सेना की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2014 को होने वाले विभिन्न आयोजनों के निर्धारण एवं तैयारियों की समीक्षा सम्बन्धी बैठक विकास भवन के सभाकक्ष में हुई। 

  स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा

जिलाधिकारी ने निर्धारित समय पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तैयारियों को पहले ही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. राम मनोहर मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, पीके श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवपूजन, अध्यक्ष नगर पालिका तनवीर खां, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके सोनकर, डीएफओ, एसपी सिटी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं जिले के बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक, स्वयं सेवी संस्थायें आदि उपस्थित रहे।