Type Here to Get Search Results !

छेड़छाड़ से तंग नवविवाहिता ने कीटनाशक पीकर दी जान

ब्यूरो, बेगमगंज.

अस्पताल के बाहर जमा परिजन और भीड़
अस्पताल के बाहर जमा परिजन और भीड़
एक मनचले युवक की छेड़छाड़ एवं तानाकशी से हो रही बदनामी से तंग आकर एक नवविवाहिता ने कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
निकटवर्ती ग्राम रेहटवास में गोपाल कुर्मी पुत्र परसराम कुर्मी की 28 वर्षीय पत्नी श्रीमती रजनी बाई ने सोमवार की दोपहर घर पर कीट नाशक पी ली, जिसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल बेगमगंज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह सब कुछ इतनी जल्दी हो गया कि, तहसीलदार बृजेन्द्र इस नवविवाहिता के मृत्युपूर्व बयान भी नहीं ले पाए और उलटे पांव वापिस लौट गए। 

मृतका के तीन माह के पुत्र को गोदी में लिए ससुर
मृतका के तीन माह के पुत्र को गोदी में लिए ससुर
मृतका के पति गोपाल कुर्मी ने बताया कि गांव का ही 25 वर्षीय युवक गोपाल साहू पुत्र गोरेलाल साहू उसकी पत्नी को आए दिन छेड़छाड़ करता था और फब्तियां कसकर परेशान करता था। विरोध करने पर तरह तरह से उसे बदनाम कर रहा था, जिसके चलते उसकी पत्नी को को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पूछताछ में पता चला कि, सागर जिले के ग्राम रहली के कल्लू कुर्मी की बेटी से गोपाल का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद दो पुत्र हुए, जिनमें एक तीन वर्ष व एक तीन माह का है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच में लिया है।