Type Here to Get Search Results !

65 हजार नकली नोटों के साथ सौदागर गिरफ्तार

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.
 
नेपाल के रास्ते भारत में नकली नोट खपाए जा रहे हैं। यह नोट आईएसआई पाकिस्तान में छापने के बाद नेपाल भेजे जाते हैं, जहां से बिहार होते हुए पूरे देश में फैल जाते हैं। 


नकली नोटों का सौदागर रिजवान बिहार से लाकर भोपाल में खपाता था नकली नोट
नकली नोटों का सौदागर रिजवान बिहार से लाकर भोपाल में खपाता था नकली नोट

इसी का खुलासा करते हुए बिहार से नकली नोट लाकर भोपाल में खपाने वाले एक सौदागर रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे 65 हजार रुपए के नकली नोट जब्त किए। पकड़ा गया सौदागर रिजवान दिखावे के लिए प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। खास यही कि, रिजवान को को नौ साल पूर्व भी नकली नोट के मामले में गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच के एडीशननल एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नकली नोट खपा रहा है। 

नकली नोटों का सौदागर रिजवान बिहार से लाकर भोपाल में खपाता था नकली नोट
टीम ने इकबाल मैदान में घेराबंदी की। संदेही रिजवान वहां पर पहुंचा, जिसे दबोच लिया। तलाशी में एक हजार के 25 नोट मिले। चेक करने पर नोट नकली निकले। उसकी निशानदेही पर घर से 40 हजार रुपए के और नकली नोट भी जब्त किए। पूछताछ में रिजवान ने कहा कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। रुपए बैंक से निकाले हैं, लेकिन खाते की जानकारी मांगने पर उसने सच बताया। रिजवान ने कहा, नकली नोट से बयाना राशि देना चाहता था। बिहार से नकली नोट मंगवाकर जमीन के सौदे में खपाता था। कम कीमत पर भी नोट देता था।