भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिर्जव में 17 वर्षीय बाघिन टी-23 के स्वास्थ में दिन पर दिन काफी गिरावट आ रही है। बाघिन को 26 मार्च 2019 को घायल अवस्था में रिजर्व के धोरखोह क्षेत्र से रेस्क्यू कर ताला स्थित बठान इन्क्लोजर में रखा गया था। बाघिन की सतत चिकित्सा जारी है। समय-समय पर 3 चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम भी बाघिन का स्वास्थ परीक्षण और उपचार कर रही है।
आज जबलपुर के वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ. ए.बी. श्रीवास्तव ने स्वास्थ परीक्षण में टी-23 की हालत काफी क्रिटिकल पायी। उसे सभी संभव उपचार दिया जा रहा है। उम्र अधिक होने के कारण उसका स्वास्थ्य निरंतर गिरता जा रहा है।