Type Here to Get Search Results !

फीसदी जलने के बाद भी पीड़िता ने पुलिस को दिया बयान, पढ़ें पूरा स्टेटमेंट


उन्नाव।  हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद से देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की खौफनाक वारदातें सामने आ रही हैं। अब उन्नाव केस की चर्चा पूरे देश में है, जहां दुष्कर्म के दोषी ने जमानत पर रिहा होने के बाद पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश की। 25 वर्षीय युवती 95 फीसदी तक जल गई है, जिसे इलाज के लिए पहले लखनऊ और फिर दिल्ली भेजा गया है। गंभीर रूप से जलने के बाद भी महिला ने उन्नाव अस्पताल में पुलिस को बयान दिया। उसने कहा, मुख्य आरोपी शिवम है, जिसने बात करने के लिए उसे रायबरेली चलने के लिए कहा था। शिवम के साथ उसके पिता रामकिशोर, शुभम और उसके पिता हरिशंकर और उमेश वाजपेयी भी थे। सभी दुष्कर्म का केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। जब महिला ने इन्कार कर दिया तो केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी।

इस बयान के आधार पर ही पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज किया और शुभम, हरिशंकर, उमेश और राम किशोर को गिरफ्तार किया, जबकि शिवम ने खुद थाने में सरेंडर कर दिया। इस बीच, गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले आया गया है और सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बहुत नाजुक है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।