Type Here to Get Search Results !

चंडीगढ़ में 66 संदिग्ध मिलने के बाद प्रशासन ने विदेश से लौटने वालों के घर पर होम


चंडीगढ़। विदेश से लौटने वाले लोगों और उनके संपर्क में आने वाले 66 लोगों को प्रशासन ने होम क्वारैंटाइन कर दिया है। इनके घरों के बाहर होम क्वारैंटाइन के स्टीकर्स भी लगाए गए हैं। स्टीकर्स में लिखा गया है कि लोग इन घरों की विजिट न करें। प्रशासन का तर्क है कि स्टीकर्स के जरिए इन घरों के पास आने वाले लोगों को बाहर से ही ऐसे लोगों को अलग रखे जाने के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

अधिकारियों के मुताबिक, घरों के बाहर लगाए जा रहे स्टीकर्स में होम क्वारैंटाइन के शुरू होने और खत्म होने की तारीख का जिक्र किया गया है। 14 दिन के इस आइसोलेशन के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर में जाने से रोका जा रहा है, लेकिन घर में रहने वाले लोगों को खाने-पीने की दिक्कत न हो, इसका ध्यान भी रखा जा रहा है।
चंडीगढ़ में अब तक 9 पॉजिटिव
शनिवार दोपहर दो बजे तक चंडीगढ़ में कोरोनावायरस से संक्रमित 9 मरीज मिल चुके थे। इनमें सेक्टर-21 की 23 साल की युवती में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद, उसकी मां और भाई में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
शारजाह से आए लोगों के हाथ पर स्टैंपिंग
शुक्रवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शारजाह से एक फ्लाइट पहुंची थी। इस फ्लाइट से आने वाले यात्रियों के हाथ पर स्वास्थ्य विभाग ने स्टैंपिंग करके उन्हें घर भेज दिया गया। सभी यात्रियों को 4 अप्रैल तक होम क्वारैंटाइन के निर्देश दिए गए हैं। इस तारीख की जानकारी उनके हाथ पर लगाए गए स्टैंप में भी है। अब सभी यात्रियों को 4 अप्रैल तक घर से बाहर निकलने और किसी से मिलने-जुलने की इजाजत नहीं होगी।