Type Here to Get Search Results !

करीना और अभिषेक ने सोशल मीडिया पर डेब्यू फिल्म को याद किया


मुंबई। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रिफ्यूजी' को रिलीज हुए मंगलवार (30 जून) को 20 साल पूरे हो गए। ये अभिषेक बच्चन और करीना कपूर की डेब्यू फिल्म भी थी और इन दोनों ने भी बॉलीवुड में 20 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए अपनी भावनाएं फैंस को बताईं। करीना कपूर ने अपनी पहली फिल्म को याद करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरा पहला शॉट सुबह 4 बजे था.... आज सुबह भी मैं 4 बजे उठी, फिर आईना देखा और अपने आप से कहा कि ये मेरा अब तक का लिया सबसे अच्छा फैसला रहा। कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के 20 साल... आप सभी से मिले प्यार, समर्थन और शक्ति के लिए मैं अपने सभी प्रशंसकों की बेहद आभारी हूं।'