Type Here to Get Search Results !

12 साल बाद टीवी पर अन्नू कपूर की वापसी


मुंबई। जाने-माने एक्टर, होस्ट और सिंगर अन्नू कपूर जल्द ही छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं। जी हां, हाल ही में अभिनेता ने राजन शाही के आगामी शो 'अनुपमा' के लिए शूट किया। सेट से जुड़े सूत्र बताते हैं, "निर्माता राजन शाही अपने आगामी शो 'अनुपमा' को बड़े स्तर पर लॉन्च करने की प्लानिंग में हैं। उन्होंने हाल ही में अन्नू कपूर को एक अहम् किरदार के लिए कास्ट किया है जो शो की स्टोरीलाइन में एक बड़ा बदलाव लाएंगे। हाल ही में उन्होंने अपना पहला एपिसोड शो के दूसरे स्टार कास्ट के साथ शूट किया। शूटिंग के दौरान राजन शाही भी सेट पर मौजूद थे। उन्होंने अन्नू को सेट पर कम्फर्टेबल महसूस कराने की हर कोशिश की।"