Type Here to Get Search Results !

सितंबर में होने वाला एशिया कप टला


नई दिल्ली। इस साल सितंबर में होने वाला एशिया कप टल गया है। अब यह टूर्नामेंट जून 2021 में होगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि कर दी।एक दिन पहले ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टूर्नामेंट कैंसिल होने की बात कही थी। जिसमें पाकिस्तान बोर्ड ने कहा था कि उन्हें एशिया कप रद्द होने की कोई जानकारी नहीं है। सितंबर 2020 में होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट पर कोविड-19 के असर की समीक्षा करने के लिए एसीसी की एग्जीक्यूटिव बोर्ड की कई बैठकें हुईं। शुरू से ही बोर्ड यह चाहता था कि टूर्नामेंट शेड्य़ूल के मुताबिक सितंबर में ही हो। लेकिन यात्रा पाबंदियां, देश से जुड़े क्वारैंटाइन रूल्स, सोशल डिस्टेसिंग ऐसे मुद्दे थे, जो टूर्नामेंट के लिए चुनौती बने हुए थे।

Tags