Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने अभिनेता श्री जगदीप के निधन पर शोक व्यक्त किया


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रख्यात अभिनेता जगदीप के निधन पर दुख व्यक्त किया है। चौहान ने कहा कि जगदीप ने अपनी अदाकारी से भारतीय सिनेमा में नये रंग भरे। उन्होंने एक भूमिका भोपाल को केन्द्र में रखकर अलग अंदाज में निभाई जो काफी लोकप्रिय भी हुई। जगदीप ने दर्शकों को हास्य के आयामों से परिचित करवाया। मुख्यमंत्री चौहान ने जगदीप को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।