मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सबसे फिट एथलीट्स में से एक माना जाता है। वसीम अकरम, वकार यूनुस और रिकी पोंटिंग समेत कई देशों के पूर्व क्रिकेटर्स कोहली की फिटनेस की तारीफ कर चुके हैं। इन दिनों वे इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं और मुंबई में क्वारैंटाइन हैं। विराट ने शनिवार को सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब का सेशन भी रखा। इसमें उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर जवाब भी दिए। विराट ने कहा कि वे फिट रहने के लिए बैलेंस्ड डाइट लेते हैं। इसमें साग-सब्जियां, फल, दाल और अंडे शामिल हैं। इसके साथ ही वे डोसा और चाइनीज फूड खाने में भी परहेज नहीं करते। विराट ने कहा कि वे कॉफी, बादाम और प्रोटीन बार भी लेते हैं। इसके साथ ही दिन में एक बार वर्क-आउट करते हैं और हर रोज यही रुटीन फॉलो करते हैं। इस दौरान वे मूड लाइट करने के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ टीवी शो भी देखते हैं।
सुपर एक्टिव रहने के लिए साग-सब्जी और प्रोटीन डाइट लेते हैं विराट
मई 30, 2021
Tags
