टोक्यो। ओलिंपिक गेम्स के टेबल टेनिस स्पोर्ट्स के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में चीनी टीम को हार झेलनी पड़ी। जापान के जुन मिजुतानी और मीमा इटो ने फाइनल में चीन के जू जिन और लियू शिवेन को हराया। यह 2004 के बाद पहली बार है जब टेबल टेनिस के किसी भी इवेंट में चीन के अलावा कोई दूसरा देश गोल्ड मेडल जीत सका है।
2004 में मेंस सिंगल्स में साउथ कोरिया के रियू सिउंग मिन ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद से पुरुष और महिला सिंगल्स, मेंस डबल्स, विमेंस डबल्स, मेंस टीम और विमेंस टीम इवेंट में सिर्फ चीन की ही बादशाहत रही है। पिछले 17 साल से इन सभी इवेंट्स में चीन ने गोल्ड जीते हैं। टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स की शुरुआत इसी ओलिंपिक से हुई है।
