Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में करंज का पौधा रोपा

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में करंज का पौधा लगाया। विधायक खरगापुर श्री राहुल सिंह तथा पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम मे प्रतिदिन पौधा लगा रहे हैं। करंज का चिकित्सा में महत्वपूर्ण उपयोग है। इसकी प्रजातियों में करंज, कट करंज और चिरबिल्व शामिल हैं।