Type Here to Get Search Results !

आयुष्मान खुराना ने फैन्स को दिखाई भतीजी की पहली झलक

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी भतीजी आरजोई की एक फोटो सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ शेयर की है, जिसमें उन्होंने आरजोई का चेहरा दिखाया है। अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा ने पिछले महीने ही अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।

फोटो को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, "अपार और आरजोई।" इस फोटो में आरजोई अपने पिता अपारशक्ति खुराना की गोद में सोती हुई नजर आ रही हैं। पिता और बेटी की इस प्यारी फोटो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले आकृति आहूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेटी आरजोई की फोटो शेयर की थी। इसमें उनके पति अपारशक्ति खुराना और बेटी के साथ सो रहे थे। हालांकि, इसमें आरजोई का चेहरा नहीं दिख रहा था।