Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट पार्क में किया पौध रोपण

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आंवला, बरगद और पुत्रजीवक का पौधा लगाया। स्मार्ट पार्क में हुए पौध रोपण में पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधा लगाते हैं। आंवला को आयुर्वेद में अमृतफल या धात्रीफल कहा गया है। आंवला शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। कई तरह के रोगों के लिए यह औषधि के रूप में काम करता है। बरगद के पेड़ को वट वृक्ष या बड़ भी कहा जाता है। बरगद का धार्मिक महत्व है, साथ ही आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। पुत्रजीवक का पेड़ पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। इसका वृक्ष हमेशा हरा रहता है और इसके तने में हरे रंग की छाल होती है। इसके फूल पीले हरे रंग के और गुच्छे में होते हैं।