Type Here to Get Search Results !

बगैर जांच के पुलिस ने कर दिया समाजसेवी के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज

राष्ट्रीय किसान  मजदूर महासंघ एव सर्व ब्राह्मण समाज ने चोरी की एफआईआर के विरोध मे दिया ज्ञापन

होशंगाबाद/वनखेडी। इन दिनो वनखेडी पुलिस के लिए गौ सेवक एव समाजसेवी जितेन्द्र भार्गव के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज करना महंगा पड गया है।पुलिस पर आरोप है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव मे आकर झूठा मामला दर्ज किया है।पंडित जितेन्द्र भार्गव वनखेडी के ख्याति प्राप्त परिवार से है गौ सेवा एव समाजसेवा और दीन दुखियो की सेवा करना ही उनके लिए सर्वोपरि है।बाबजूद इसके वनखेडी पुलिस ने सूरज सोनी नामक वयक्ति की शिकायत बगैर जांच पडताल किये जितेन्द्र भार्गव के विरुद्ध लोहा चोरी का झूठा मामला दर्ज कर दिया।बताया जा रहा है कि सूरज सोनी और जितेन्द्र भार्गव के बीच दुकान के किराये के लेनदेन का मामला है।

सूरज सोनी ने जितेन्द्र भार्गव की दुकान कुछ महीनो पहले किराये पर ली थी।सूत्रों के मुताबिक सूरज सोनी के द्वारा जितेन्द्र भार्गव को किराया नही दिया गया था।जिसको लेकर दोनो के बीच मतभेद हो गया था।जिसके परिणामस्वरूप सूरज सोनी ने लोहा चोरी की रिपोर्ट वनखेडी मे जितेन्द्र भार्गव के विरुद्ध करवा दी।पुलिस ने बगैर जांच पडताल किये तत्काल जितेन्द्र भार्गव के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। इस घटना से लोगो मे पुलिस के विरुद्ध आक्रोश पैदा हो गया। शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने और रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस थाने पहुचकर थाना प्रभारी उमेश तिवारी को एस पी के नाम ज्ञापन सौपते हुए एफ आई आर को झूठी बताते हुए निरस्त करने की मांग की है। 

वनखेडी से संडे ब्लास्ट ब्यूरो संतोष त्रिवेदी की रिपोर्ट