दुबई। साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 143/8 का स्कोर बनाया। एविन लेविस (56) टॉप स्कोरर रहे। वहीं, साउथ अफ्रीका के लिए ड्वेन प्रिटोरियस ने 3 विकेट चटकाए। 144 रनों के टारगेट को अफ्रीकी टीम ने आसानी के साथ 18.2 ओवर में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। एडेन मार्करम ने नाबाद (51) और वान डेर डूसन ने (43) रनों की पारी खेली।