Type Here to Get Search Results !

लव जिहाद: शादीशुदा और एक बच्चे का बाप आतिफ बना हिंदू और युवती को फंसाया


दोनों चोरी-छिपे अजमेर भागकर शादी करने वाले थे, बजरंगियों ने कुटाई करके पुलिस को सौंपा

उज्जैन। शादी करने अजमेर जा रहे मुस्लिम लड़के और जैन लड़की को बजरंग दल ने उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया। दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं। लड़की ने पहले ही लव मैरिज की थी। दोनों इंदौर के पास महू से गुरुवार शाम उज्जैन आए। यहां से शुक्रवार को अजमेर जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। ट्रेन चलने से पहले बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोनों को उतार लिया। कार्यकर्ताओं ने पहले मुस्लिम युवक आतिफ की जमकर पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। वहीं लड़की को उसके मां-बाप के हवाले कर दिया है।

पकड़े गए मुस्लिम युवक आतिफ का एक बच्चा भी है। लड़की ने बताया कि वह फेसबुक के जरिए आतिफ के टच में आई। वह एक प्राइवेट स्कूल में अकाउंट्स का काम देखती है। बजरंग दल जिला सह संयोजक पिंटू कौशल ने बताया कि हमें दोनों के चोरी-छिपे अजमेर भागकर शादी करने की जानकारी मिली थी। भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस के बी-1 कोच से दोनों को उतार लिया। युवती के माता-पिता को फोन कर बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया।

पति ने आने से मना किया

युवती संक्रांति पर मां की तबीयत खराब होने का कहकर मायके गई थी। जब पति को उसकी हकीकत पता चली तो उसने उज्जैन आने से मना कर दिया। तब बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसके मां-बाप को फोन कर बुलाया। सुबह करीब 4 बजे उनके सुपुर्द किया।

माता-पिता को देखते ही माफी मांगने लगी

जैसे ही युवती के माता-पिता महू से उज्जैन पहुंचे, वह उनसे माफी मांगने लगी। कहा- उसे आतिफ ने झूठ बोलकर फंसाया। अजमेर वाले बाबा के कई चमत्कार बताए और कहा वहीं शादी करेंगे। युवती और उसके पेरेंट्स ने पुलिस में शिकायत नहीं की। वे सीधे महू चले गए।