Type Here to Get Search Results !

बहन के कांग्रेस ज्वॉइन करने पर सोनू सूद बोले- बीजेपी निशाना नहीं साधेगी

मुंबई। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। इसके चलते ऐसी अफवाहें हैं कि बीजेपी सोनू सूद पर निशाना साध सकती है। हालांकि सोनू सूद ने कहा कि ऐसा नहीं होगा और ऐसा होना भी नहीं चाहिए।

सोनू ने साफ लफ्जों में कहा, मुझे नहीं लगता कि ऐसा है। मेरा काम तो एक्टिंग है और मैं एक्टिंग करता रहूंगा। मेरा राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। फिलहाल एक्टिंग और लोगों की सेवा ही मेरा टारगेट है। मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करूं। मेरा मिशन पंजाब तक सीमित नहीं है। मेरा मिशन पूरे देश तक है।

सोनू आगे कहते हैं, 'हां पंजाब में बहन ने कांग्रेस ज्वॉइन की है। मोगा की विधानसभा सीट कांग्रेस की है। वहां पर लोग कांग्रेस के हैं। जो मालविका कर रही हैं, उसके लिए लोग वहां ज्यादा कांग्रेस के साथ कंफर्टेबल हैं। राजनीति में आने का, लोगों की सेवा करने का और सिस्टम में आने का ये सारे फैसले मालविका के खुद के फैसले हैं। मैं बतौर भाई उसके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। हमेशा गाईड करता रहूंगा। लेकिन मैं पॉलिटिकल डिस्ट्रैक्शन और एफ्लिएशन से दूर रहूंगा।'