Type Here to Get Search Results !

मंत्री सखलेचा ने अहमदाबाद की साइंस सिटी में किया प्रदर्शनी का अवलोकन

भोपाल। अहमदाबाद की साइंस सिटी में हुई दो दिवसीय  ‘सेंटर-स्टेट साइंस कॉन्क्लेव’ के दूसरे दिन रविवार को  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने विज्ञान संबंधी विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

श्री सखलेचा ने कहा कि इस भव्य साइंस सिटी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान' के विजन को साकार करते हुए विभिन्न अत्याधुनिक गैलरी बनाई है। गैलरी आकर्षक भारत के विज्ञान को भी दर्शाती है।

श्री सखलेचा ने कॉन्क्‍लेव में इनोवेटर्स के साथ बातचीत कर जमीनी स्तर पर नवाचार और उत्कृष्ट पारंपरिक विज्ञान आधारित उत्पादों की जानकारी साझा की। मंत्री श्री सखलेचा ने साइंस सिटी परिसर में एक्वाटिक एवं रोबोटिक्स गैलेरी का भ्रमण भी किया। उन्होंने एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी प्रदान की एवं इनोवेटर्स के नवोत्थान को सराहा।