बेगमगंज। बाजार में कीटनाशक दवा की दुकान से कीट व्याधियों के नाश के लिए खरीदी गई दवा से 3 एकड़ की सरसों की फसल खराब हो जाने पर किसान द्वारा एसडीएम अभिषेक चौरसिया को आवेदन देकर क्षतिपूर्ति दिलवाने अथवा दवा विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है।
![]() |
| दुकान का कीटनाशक दवा का बिल दिखाता किसान |
शिकायत ही आवेदन में बताया गया है कि किसान गनेश प्रसाद पिता शिवचरण निवासी ग्राम बसिया के द्वारा सरसों के खेत में कीटनाशक दवा डालने के लिए कृषि उपज मंडी के सामने स्थित माधव कृषि सेवा केन्द्र दुकान से एएसटीआरएस 58 दवा खरीदी थी जो धार द्वारा खरपतवार नाशक दे दी जिसे 3 एकड़ की सरसों की फसल खराब हो गई, दुकान दार गलती से दूसरी दवा देने के कारण फसल खराब होना सामने आया है।
किसान ने एसडीएम अभिषेक चौरसिया से गुहार लगाई है कि उसकी फसल की भरपाई माधव कृषि सेवा केंद्र से करवाई जाए क्योंकि किसान के भरण पोषण का उक्त खेत ही एकमात्र सहारा है जो गलत दबा के कारण फसल बर्बाद हो गई है।

