Type Here to Get Search Results !

सरसों की फसल मे अफीम की खेती 7 बीघा से अधिक उगी थी, आरोपी गिरफ्तार

अशोकनगर। ईसागढ़ के जंगलों में अवैध तरीके से अफीम की खेती की जा रही थी। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। आसपास सरसों की खेती की गई थी। जबकि बीच में लगभग 7 बीघा से अधिक जगह में अफीम की खेती की गई थी। जिस व्यक्ति के द्वारा अफीम की खेती की गई थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। जिले में पहली बार बड़ी मात्रा में अफीम की खेती करते हुए आरोपी पकड़ा गया है। अफीम की खेती काफी समय पहले की होगी । उसमें डोडा बन चुके थे कुछ डोडा तोड़कर कट्टों में भरे हुए थे। अफीम को कटवाने के लिए मजदूर भी पहुंच गए हैं। ईसागढ़ थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी ईसागढ़ से आगे ऑडीला गांव के पास जंगल में अफीम की खेती की गई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर लगभग 7 बीघा के करीब जगह में अफीम के पेड़ खड़े हुए मिले हैं। आस-पास सरसों बोई गई थी। वहां से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक किसी जाट को अफीम की खेती करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। अफीम की जानकारी लगते ही गांव में बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई। यहां नहीं होती अफीम की खेती।

अशोकनगर जिले में अफीम की खेती नहीं होती। इसकी खेती मंदसौर एवं उसके आसपास होती है। वहां पर उसके लिए बकायदा लाइसेंस दिए हैं। वह अवैध तरीके से नहीं बेच सकते। लेकिन इसे अवैध तरीके से बेचने में लोगों की पैसा अधिक आता है। जिसके चलते यह कारोबार चलता था। जिले मे पहली बार बड़ी मात्रा में अफीम का कारोबार पकड़ा गया है।