Type Here to Get Search Results !

स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर अब ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम और टाइम डिपॉजिट समेत स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होंगी। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, मंथली इनकम स्कीम और किसान विकास पत्र की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि PPF और सेविंग्स अकाउंट स्कीम की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सरकार ने पिछले 9 महीनों में तीसरी बार स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर ब्याज दरों में बदलाव किए हैं। अब स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर 4% से लेकर 8.2% तक ब्याज दिया जाएगा। इससे पहले सरकार ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 1 जनवरी को बढ़ोतरी की थी। अब ब्याज दरों में बदलाव 1 जुलाई को किया जाएगा।

Tags