Type Here to Get Search Results !

नूतन कॉलेज में बर्ड नेस्ट मेकिंग प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन

भोपाल। सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर  स्वशासी कन्या महाविद्यालय (नूतन कॉलेज)  शिवाजी नगर के प्राणी शास्त्र विभाग के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्षय महाविद्यालय में एक दिवसीय  बर्ड नेस्ट मेकिंग प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. कीर्ति जैन एवं डॉ. अनीता  तिलवारी  निर्णायक  रहीं। सैफिया साईंस कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राख्चार्य   डॉ. शारिक  अली द्वारा इन्वायर मेंटल इंपेक्ट एनालिसिस: स्ट्रेटेजिस फॉर कन्जरवेशन  एण्ड डवलपमेंट  पर व्याखयान  देते हुए पर्यावरण आपदा एवं बचाव प्रबंधन के विषयमें जानकारी दी।   डॉ. शारिक  अली ने छात्राओं को पर्यावरणीय जागरुकता एवं शोध संबंधी कार्यों के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की विशेष अतिथि डॉ. नीरजा श्रीवास्तव  थीं।  इस  अवसर पर सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या  स्नातकोत्तर  स्वशासी कन्या महाविद्यालय (नूतन कॉलेज) की प्राचार्य डॉ. शैलबाला बघेल, विभागाध्यक्ष एवं आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ   के  समन्वयक  डॉ. मुकेश   दीक्षित,  आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ   की  अधिकारी    डॉ. दीप्ती  संकत   और  समस्त विभागीय सदस्य   एवं छात्राएं उपस्थित थीं।