नई दिल्ली। युवा रेसलर अंतिम पंघल एशियन गेम्स की विमेंस कैटेगरी में भारतीय टीम से बतौर स्टैंड बाय हिस्सा लेंगी, क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के खिलाफ उनकी और सुजीत कलकल की याचिका खारिज कर दी है।
इधर, अंतिम ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को ट्रायल के पहले दिन 53 KG वेट कैटेगरी की फाइनल बाउट जीत ली है। 19 साल की अंतिम पंघल ने 53 किग्रा वेट कैटेगरी के फाइनल में मंजू को चित कर दिया है।
