Type Here to Get Search Results !

लुहाँगी पहाड़ी पर धर्माधिकारी द्वारा किया गया वायु परीक्षण

उत्तम वर्षा का योग किसानों की फसलें होंगी अच्छे से पैदावार, परीक्षण में कहीं लोग रहे मौजूद

विदिशा। वरिष्ठ धर्माधिकारी पंडित गोविन्द प्रसाद शास्त्री गुरुपूर्णिमा पर शाम को लुहांगी पहाड़ी पर वराह मिहिर पद्धति से सालभर के मौसम के पूर्वानुमान के लिए वायु परीक्षण किया गया। जिसमें उत्तम वर्षा का योग सामने आया।

धर्माधिकारी पंडित गिरधर गोविन्द प्रसाद शास्त्री ने एक बड़ी छड़ी के ऊपरी छोर पर धागे में कपास बांध कर वायु की दिशा का परीक्षण किया।  सांयकाल को वायु पूर्व दिशा  की ओर  तेज गति से प्रवाहित हो रही थी। शास्त्री ने बताया कि  आचार्य वराह मिहिर के प्राचीन ग्रन्थ वाराही संहिता के अनुसार देश में अच्छी वर्षा होगी, कृषि उत्पादन अच्छे होंगे  और देश में सुख-शांति एवं समृद्धि होगी। कृषकों के लिए यह साल खुशहाली प्रद रहेगा। वायु परीक्षण में ज्योतिष विभाग के पंडित केशव चतुर्वेदी, वास्तु विभाग के डॉ. कपिल चतर्वेदी, पंडित अवध शर्मा और खुशहाल खत्री मौजूद रहे।