Type Here to Get Search Results !

PSL टीम मुल्तान सुल्तान्स के मालिक ने किया सुसाइड

लाहौर। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तान्स के मालिक आलमगीर तरीन ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर ली है। लाहौर के गुलबर्ग इलाके में स्थित उनके घर पर 63 वर्षीय बिजनेसमैन का शव मिला। उनकी टीम की कप्तानी पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान करते हैं।

आलमगीर पाकिस्तान के साउथ पंजाब में वाटर प्यूरिफिकेशन का बिजनेस चलाते थे। 63 वर्षीय आलमगीर अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट भी रहे। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, उनकी आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

मुल्तान सुल्तान्स के CEO हैदर अजहर ने इस खबर की पुष्टि की है। अजहर ने तरीन के परिवार के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की। अजहर ने लिखा, 'आलमगीर तरीन हमारी टीम के खास मेंबर थे। हम उनकी अचानक और बेवक्त मौत से दुखी हैं। इस कठिन दौर में हमारी दुआएं उनके परिवार के साथ हैं।'

Tags