Type Here to Get Search Results !

संदिग्ध परिस्थिति में नव विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती मिलने से फैली सनसनी


बेगमगंज। तहसील के थाना सुल्तानगंज अंतर्गत ककरूआ गुलाब गांव में दोपहर करीब ढाई बजे नवविवाहिता अपने ही घर में फांसी के फंदे पर घुटनों के बल मृत अवस्था में झूलती हुई मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देवर की चीख पुकार पर आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही उपरांत शव को पीएम के लिए भेज दिया।

आपको बता दें कि घटना के समय  नव विवाहित वैजन्ती पत्नी अरविंद आदिवासी उम्र लगभग 20 वर्ष घर में अकेली ही थी। उसके सास ससुर मजदूरी करने दूसरे गांव गए हुए थे वहीं पति खेत पर गया था। मृतक का 12 वर्षीय देवर जब घर आया तब उसने अपनी भाभी को फांसी के फंदे पर झूलता  देखकर चीख पुकार कर आस पड़ोस में रहने वालों को बुला लिया सूचना पर पुलिस और परिजनों को बुलाया गया मौके पर पुलिस एवं नायब तहसीलदार पहुंचे ।  मौके की कार्रवाई के बाद मृतका को अस्पताल भेजा गया।  जहां पर डॉक्टर सत्यम सोनी एवं डॉक्टर सुषमा अधिकारी द्वारा शव का पीएम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच मैं लिया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अरविंद आदिवासी का 1 वर्ष पूर्व वैजन्ती निवासी सागर जिले के थाना क्षेत्र देवरी के गांव भड़भड़ में विवाह हुआ था।पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।     

इस संबंध में रामकुमार ठाकुर, विवेचना अधिकारी का कहना है मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतिका के परिजनों को भी बुलाया गया है।