Type Here to Get Search Results !

लंबे ब्रेक के बाद 2 दिन से बारिश का दौर शुरू किसानों को राहत

बारिश 

बेगमगंज। क्षेत्र में करीब एक माह के लंबे ब्रेक के बाद राहत की बारिश शुरू हुई है। सूखने की कगार पर पहुंच चुकी सोयाबीन धान  आदि की फसलों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। बारिश की लंबी खेंच की वजह से सोयाबीन व धान की फसल में नुकसान होने लगा था। और गांव-गांव में बारिश के लिए प्रार्थनाओं और तरह-तरह के टोने टोटकों विशेष नमाज का दौर शुरू हो गया था। जहां कहीं मंदिरों पर बारिश के लिए रामधुन की गई वहीं ईदगाह में तीन दिन तक लगातार नमाजे इस्तस्का  पढ़ी गई। जिसके बाद मंगलवार की  शाम से तहसील के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हुई जो बुधवार को भी जारी है।

सूखती फसलों को बारिश से  सहारा मिलने की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भी आगामी चार-पांच दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। दरअसल क्षेत्र में करीब एक माह से तेज बारिश नहीं हुई और 20 दिन से तो बिल्कुल भी नहीं हुई थी। बारिश नहीं होने से सोयाबीन व धान की फसल में नुकसान होने लगा था। कई क्षेत्रों में तो सोयाबीन की फसल सूखकर पीली पड़ गई।  सुल्तानगंज इलाके में किसानों ने अपनी धान की फसल पर बखर चलाना शुरू कर दिए थे। इसके बाद अब किसानों की बची खुची सोयाबीन की फसल में इस बारिश से राहत की उम्मीद बंधी है।

आगामी 2-3 दिन तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के  पूर्वानुमान के अनुसार बताई जा रही है जिसको लेकर किसानों को तेज बारिश की उम्मीद बंधी हुई है।