Type Here to Get Search Results !

जिले की 3 लाख 92 हजार 244 लाड़ली बहनों के खाते में पहुँची तीसरी किश्‍त

जबलपुर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ग्वालियर से लाड़ली बहना योजना अंतर्गत बहनों को एक-एक हजार रूपये देने के क्रम में प्रदेश के एक करोड़ 31 लाख बहनों के खातों में चौथी किश्त की 1269 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। जिसमें जबलपुर की 3 लाख 92 हजार 244 महिलायें लाभांवित हुई। लाड़ली बहनों के लिये आज उत्‍सव का दिन था। इस दौरान जिले की हर ग्राम पंचायत में मुख्‍यमंत्री श्री चौहान द्वारा राशि अंतरित करने के कार्यक्रम को दिखाया गया। साथ ही मुख्‍यमंत्री के उद्भोदन को सुना गया।