Type Here to Get Search Results !

रायसेन के उदयपुरा क्षेत्र में विकास कार्यों में नहीं रखेंगे कोर कसर: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रायसेन जिले के उदयपुरा क्षेत्र में जनकल्याण और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज चिंकी बैराज और बौरास बैराज परियोजना के भूमिपूजन, 61 अन्य विकास कार्यों के भूमिपूजन और 4 कार्यों के लोकार्पण के पश्चात नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि  रायसेन जिले  के देवरी, उदयपुरा और बरेली क्षेत्र के लिए दो-दो करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। उदयपुरा में नर्मदा नदी पर नया पुल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवरी में कॉलेज प्रारंभ करने और बरेली नगरपंचायत को नगरपालिका बनाने की भी घोषणा की।  इसके साथ ही उदयपुरा में एसडीएम कार्यालय प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न हितग्राहियों को हित लाभ भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार के समय कार्य अवरूद्ध हुए किन्तु अब प्रत्येक क्षेत्र में विकास ओर जनकल्याण के कार्य हो रहे हैं। आज जिन सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन हुआ है उनसे 3 लाख 26 हजार एकड़ क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। रायसेन के साथ ही नरसिंहपुर और नर्मदापुरम जिले के कुल 441 ग्राम लाभान्वित होंगे। आज छह हजार करोड़ से अधिक के लोकार्पण और शिलान्यास किए गए। चिंकी बैराज और बौरास बैराज परियोजना की लागत 5839 करोड़ है।