Type Here to Get Search Results !

खड़गे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- आने वाले चुनावों में ‘महंगाई की महालूट’ का बदला लेगी जनता

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इधर-उधर की बातें करके ‘महंगाई की महालूट’ से ध्यान भटकाना चाहते हैं।

मोदी सरकार की महालूट के चलते, कमरतोड़ महँगाई का सबसे अधिक खामियाज़ा 20 प्रतिशत सबसे ग़रीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘खान-पान की चीज़ों के दाम आसमान छू रहें हैं और देश अब ये जान गया है कि उनकी तकलीफ़ों का एकमात्र कारण भाजपा ही है।

आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को सबक़ सिखाकर, इस महालूट का बदला ज़रूर लेगी।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा, ‘‘महंगाई के मुद्दे पर जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।

Tags