Type Here to Get Search Results !

डीजीपी से एशियन गेम्‍स में स्‍वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्‍य डीएसपी श्री विवेक सागर ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल। पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्‍सेना से आज  हाल ही में संपन्‍न 19 वें एशियन गेम्‍स में स्‍वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्‍य उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सागर ने पुलिस मुख्यालय में सौजन्‍य भेंट की।

डीजीपी श्री सक्‍सेना ने स्‍वर्ण पदक प्राप्‍त कर देश, प्रदेश एवं मध्यप्रदेश पुलिस को गौरवान्वित करने पर डीएसपी श्री सागर एवं भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। डीजीपी ने भारतीय हॉकी टीम के आगामी ओलम्पिक खेलों के लिए क्‍वालीफाइ होने पर विजय की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर श्री सागर ने डीजीपी श्री सक्‍सेना एवं एडीजी (एसएएफ) श्री साजिद फरीद शापू को एशियन गेम्‍स का स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया।