Type Here to Get Search Results !

लोहा व्यवसायी एवं निर्माता संघ हुई वार्षिक आमसभा, संस्था के विधान में हुआ संशोधन , वेबसाइट का लोकार्पण

भोपाल। लोहा व्यवसायी एवं निर्माता संघ भोपाल की वार्षिक आमसभा का आयोजन विगत दिवस किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संरक्षक मंडल जिसमें निहाल जैन, यशवंत खेमानी, अब्दुल अजीज, संतोष माखीजा का स्वागत किया गया। यह आम सभा बलदेव खेमानी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय पारित हुए। संस्था के विधान में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए जैसे अध्यक्ष का कार्यकाल अब केवल अधिकतम दो सत्र के लिए रहेगा। अध्यक्ष पद के चुनाव वहीं सदस्य लड़ सकेगा, जिसके ऊपर संस्था की तरफ से कोई आरोप-प्रत्यारोप न हो। परोपकार के काम के लिए भी संस्था के सभी सदस्यों ने स्वीकृति देते हुए कहा कि पूर्व की भांति संस्था को परोपकार के कार्य में अग्रसर रहना चाहिए। इसके लिए सभी सदस्य एकमत थे। 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बलदेव खेमानी ने संस्था की वेबसाइट का लोकार्पण किया। सभी सदस्यों को इसके द्वारा ऑनलाइन व्यापार की महत्वता की जानकारी दी।  लोहा और इस्पात से जुड़ी अन्य सूचनाएं किस तरह से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी  इसकी जानकारी दी गई।  भोपाल क्षेत्र के नए लोहा व्यापारियों को जोड़ने के लिए नवीन सदस्यता योजना प्रारंभ की गई है। लोहा मंडी के विषय में अध्यक्ष द्वारा यह बताया गया कि भोपाल मास्टर प्लॉन 2031 के अंतर्गत संस्था के द्वारा आपत्ति व सुझाव दर्ज करवाए गए हैं।  खेमानी ने बताया कि भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह से लोहा मंडी के की मांग की गई। इस मौके पर उपाअध्यक्ष संजय बड़जात्या, ओम दरयानी, नारायण खेमानी, इंद्र गुप्ता, महासचिव अनिल गुप्ता, सचिव जवाहर टहलरामानी, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।