Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर राजगढ़ से बालिका की जीवन रक्षा के प्रयासों की जानकारी ली

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ जिले के पिपलिया रसोडा गाँव में नन्हीं बालिका के बोरवेल में गिरने की घटना की जानकारी प्राप्त कर कलेक्टर राजगढ़ को बालिका की जीवन रक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राजगढ़ जिला प्रशासन की टीम बच्ची को सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान स्थानीय प्रशासन के निरंतर सम्पर्क में हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बच्ची को सकुशल बाहर निकालने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।