Type Here to Get Search Results !

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान

मुंबई। भारत के खिलाफ 10 दिसंबर से खेले जाने वाले तीनों फॉर्मेंट की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान हो गया है। वनडे और टी-20 में ऐडन मार्करम और टेस्ट में टेम्बा बावुमा कप्तानी करेंगे।

साउथ अफ्रीका ने अपने वनडे कप्तान बावुमा और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज के लिए आराम दिया है। बावुमा की गैरमौजूदगी में टी-20 कप्तान मार्करम वनडे टीम की भी कप्तानी करेंगे। जेराल्ड कूट्जी, मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी पहले दो टी-20 में ही खेलेंगे। 10 दिसंबर से शुरू होने जा रहे इस दौरे पर टीम इंडिया को 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए टीम 6 दिसंबर को रवाना होगी।