Type Here to Get Search Results !

गैस पीड़ितों के लिए मेडिकल कैंप और श्रद्धांजलि सभा

भोपाल। जहरीली गैस काण्ड संघर्ष मोर्चा एवं निदान कैंसर केयर ग्रुप के तत्वाधान में राजीव स्मृति गैस पीड़ित पुनर्वास केंद्र के प्रांगण ओल्ड mla क्वार्टर्स जवाहर चौक मे ३९ वीं बरसी के मौके पर चिकित्सा शिविर और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई । 

इस कार्यक्रम में निदान कैंसर केयर के वरिष्ठ डॉक्टर राकेश महावार और डॉक्टर सोमेश माथुर ने १२० गैस पीड़ितों एवं अन्य जनों की स्वास्थ जांच की गई। 

इसके बाद संस्था के प्रांगण में संस्था से जुड़े बस्ती के लोगों एवम बच्चों द्वारा मोमबत्ती जलाकर गैस काण्ड में शहीद हुई दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

अवसर पर पूर्व मंत्री विधायक दक्षिण पश्चिम मान श्री पी सी शर्मा जी भी शामिल हुए। अवसर पर संस्था के सदस्य फिरोज जहां, उर्वशी दावे, आलोक यादव,  सिकंदर खान, रेखा यादव , अखिलेश श्रीवास्तव, रेखा झरिया उपस्थित रहे। 

जहरीली गैस काण्ड संघर्ष मोर्चा ७ दिसंबर १९८४ को बना था जिसकी याचिका पर भोपाल गैस पीड़ितों को ३५० करोड़ का अंतरिम मुआवजा मिला। यह मोर्चा 1984 से लगातार गैस पीड़ितों के पुनर्वास के लिए संघर्षरत रहा है।