Type Here to Get Search Results !

आम आदमी पार्टी की भोपाल जिले की कमान फिर से हरीश पाठक के हाथों में--मध्यप्रदेश की नई कार्यकारणी की घोषणा

  • आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी जीतेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल जिले की महिला विंग अध्यक्ष निधि वर्मा को बनाया

भोपाल। आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार पुन: भोपाल जिले की कमान हरीश पाठक को सौंपी है। प्रदेश प्रभारी जीतेन्द्र सिंह तोमर ने भोपाल जिला अध्यक्ष पद पर हरीश पाठक की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके अलावा, महिला विंग की जिला अध्यक्ष निधि वर्मा को बनाया गया है।



इस बारे में मध्यप्रदेश आम आदमी पार्टी मीडिया प्रभारी मिन्हाज आलम ने बताया कि जल्द ही पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में लगातार संगठन विस्तार पर काम कर रही है।

बता दें कि पूर्व में हुए त्रिस्तरीय चुनाव में आप का प्रदर्शन मध्यप्रदेश में काफी अच्छा रहा था। प्रदेश प्रभारी जीतेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी आगामी सारे चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी और निश्चित ही प्रदेश की जनता हमें भरपूर आशीर्वाद देगी।



उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकल्पिक राजनीति की शुरूआत हो चुकी है। केजरीवाल मॉडल को पूरे देश की जनता पसंद कर रही है। हमारा लक्ष्य मध्यप्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार जैसे मुद्दों पर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर ऐतिहासिक बदलाव लाने का है।

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की कार्यकारणी की घोषणा

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी जोतेन्द्र सिंह तोमर ने आज मध्यप्रदेश की नई कार्यकारणी की घोषणा की। इस कार्यकारणी में 13 ज़ोन प्रभारियों और संगठन मंत्रियों के साथ-साथ सभी विंग के प्रमुखों की घोषणा की गई है।


जोतेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, "आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की नई कार्यकारणी का गठन मध्यप्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने और आम आदमी की आवाज को बुलंद करने के लिए किया गया है। हम मध्यप्रदेश में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस कार्यकारणी के साथ हम इस दिशा में और भी तेजी से काम करेंगे।"

नई कार्यकारणी में शामिल हैं:

- 13 ज़ोन प्रभारी
- संगठन मंत्री
- सभी विंग के प्रमुख

जोतेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, "हम मध्यप्रदेश की जनता के साथ मिलकर काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम मध्यप्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए काम करेंगे।"

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की नई कार्यकारणी का गठन मध्यप्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने और आम आदमी की आवाज को बुलंद करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिन्हाज़ आलम ने कहाँ आगे और भी प्रमुख घोषणा होनी हैँ, इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होगी।