Type Here to Get Search Results !

मप्र में पहली बार: कपास के खेत में अफीम की खेती ड्रोन से पकड़ाई

  • नीमच जिले की रतनगढ़ पुलिस ने ड्रोने से सर्चिँग में अवैध अफीम की खेती का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

नीमच। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध नीमच पुलिस के अभियान के तहत ग्राम लुहारिया जाट थाना रतनगढ़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। इसमें 97 लाख 60 हजार रुपए की अवैध अफीम के 11600 नग कुल 9.76 क्विंटल हरे पौधे जप्त किए गए हैं। इसका खुलासा ड्रोन से सर्चिंग के दौरान हुआ, जिसमें खेत के चारों तरफ कपास की खेती की गई थी, जिसके बीच में अफीम की फसल लहलहा रही थी। प्रदेश में यह पहला मामला है, जब पुलिस ने ड्रोन की मदद से अफीम की खेती का खुलासा किया है।                                                                                




मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन, उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में रतनगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुखबिर ये मिली सूचना के बाद ड्रोन से सर्चिँग की, जिसमें लुहारिया जाट में कपास की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर 9.76 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ अफीम के छोटे बडे 11600 नग हरे पोधे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


अफीम की खेती जब्ती की घटना का संक्षिप्त विवरण


11 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी जाट पर मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना की पुष्टी हेतु ड्रोन के माध्यम से सर्चिंग की गई। इसमें ग्राम लौहारिया जाट में आरोपी हीरालाल पिता घिसालाल माली उम्र 43 साल निवासी ग्राम लौहारिया जाट पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच के कब्जे वाले खेत पर कपास के पौधो की खेती के बीच में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती पाई गई। इसका मौके पर विधिवत तौल करते कुल वजनी 9 क्विटल 76 किलोग्राम अफीम के अवैध हरे पौधे (कुल 11,600 नग) मिलने पर बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद अफीम के हरे गीले पौधे को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपी
- हीरालाल पिता घिसालाल माली, उम्र 43 साल, निवासी ग्राम लौहारिया जाट, पुलिस थाना रतनगढ, जिला नीमच (म.प्र.)।

जप्त मादक पदार्थ
- अफीम के 11600 नग हरे गीले पौधे कुल वजनी 9 क्विंटल 76 किलोग्राम कीमती करीबन 97 लाख 60 हजार रुपयें।


जहां भी मुखबिरी होती है, वहां ड्रोन से सर्चिंग हो रही


मुखबिर से सूचना के बाद ड्रोन से तस्दीक किया गया, जिसमें अफीम की फसल की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई। नीमच जिले में कई ऐसे दुर्गम और दूरस्थ स्थान हैं, जहां सामान्य सर्चिंग में ऐसे में मामले पकड़ में नहीं आते। ऐसे में मुखबिर और तकनीक दोनों का इस्तेमाल किया जाता है।

-नवल सिंह सिसौदिया, एडीशनल एसपी, नीमच जिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.