Type Here to Get Search Results !

यात्रा के दौरान गुम हुई 12 वर्षीय बालिका को जीआरपी ने 20 मिनट में ढूंढकर किया पिता के हवाले

कानपुर नगर (वेद गुप्ता)। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा की लगातार मानिटरिंग व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर शेषमणि उपाध्याय के दिशा निर्देश पर भूले भटके व्यक्ति / गुमशुदा बच्चो / आपरेशन मुस्कान अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई।


आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-6 / आपरेशन मुस्कान के चलते कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय पर भ्रमण/चेकिंग के दौरान एक यात्री योगेन्द्र सिंह पुत्र शिव दयाल सिंह निवासी सिल्वापुर थाना ताल ग्राम जिला कन्नौज द्वारा थाना कार्यालय उपस्थित आकर सूचना दी कि मेरी बेटी अनु (काल्पनिक) उम्र करीब 12 वर्ष खो गयी है, काफी खोजबीन करने पर मिल नही रही है।


उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम का गठन किया जिसमें व0उ0नि0 मोहित कुमार, उ0नि0 शशिकान्त सरोज, उ0नि0 अरविन्द गुप्ता QRT टीम व प्लेटफार्म ड्यूटी को पहनावा व हुलिया के आधार पर बालिका को खोजबीन करने हेतु निर्देशित किया गया। काफी खोजबीन करने पर करीब 20 मिनट बाद प्लेटफार्म 6/7 पर उपरोक्त बालिका अकेली मिल गयी। जिसे तत्काल अपने सुपुर्दगी मे लेकर थाना कार्यालय पर पिता योगेन्द्र सिंह को सुपुर्द किया गया। अपनी पुत्री को सकुशल पाकर पिता ने राहत की सांस ली तथा थाना जीआरपी पुलिस कानपुर सेन्ट्रल की तत्परता, संवेदनशीलता एवं सराहनीय कार्य पर प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।