- पीछे से लगी टक्कर के बाद काफिले की कई गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त, घायलों की स्थिति पर नजर
सुलतानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुलतानपुर स्थित एमपी-एमएलए अदालत में पेशी के लिए आने के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की कई गाड़ियों के आपस में टकराने की सूचना है। बताया जा रहा है कि काफिले में पीछे से टक्कर लगने के बाद कई गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। इस दुर्घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना मिली है। यह एक्सीडेंट 90 पर हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी अदालत में पेशी के लिए आ रहे थे, इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ। अचानक पीछे से टक्कर लगने के बाद काफिले में शामिल कई गाड़ियां प्रभावित हुईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनने की जानकारी सामने आई है।