Type Here to Get Search Results !

नवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा भंडारे का वितरण



कानपुर ।  आज दिनांक 19.10.2026 को नवरात्रि के नवमी तिथि के पावन अवसर पर कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना स्वरूपनगर क्षेत्रांतर्गत डीसीपी कार्यालय के समीप भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।



इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह द्वारा भंडारे में सहभागिता की गई। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर मंजय सिंह व एसीपी सीसामऊ आनंद कुमार ओझा भी उपस्थित रहे।


इस आयोजन के माध्यम से नवरात्रि के पावन पर्व पर सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित किया गया।