- सफाई मित्रों के अथक परिश्रम की वजह से स्वच्छ हैं हमारे मेट्रो परिसर” — एमडी सुशील कुमार
कानपुर। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता सप्ताह के समापन अवसर पर गुरुदेव चौराहा स्थित कानपुर मेट्रो डिपो में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के विजेता सफाई मित्रों को परियोजना निदेशक श्री अजहर सरताज द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वच्छता सप्ताह के दौरान सफाई मित्रों के योगदान की सराहना एवं उनके उत्साहवर्धन के उद्देश्य से मोतीझील स्टेशन पर म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के विजेता
पुरुष वर्ग
प्रथम : श्री कैलाश
द्वितीय : श्री हरिओम
तृतीय : श्री सर्वेश
महिला वर्ग
प्रथम : श्रीमती ईशा
द्वितीय : श्रीमती अंजलि
तृतीय : श्रीमती रूबी
स्वच्छता सप्ताह के दौरान कानपुर मेट्रो द्वारा श्रमदान, स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, जागरूकता गतिविधियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वच्छता के साथ-साथ जनभागीदारी का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने कहा, हमारे मेट्रो परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी मेहनत, समर्पण और निरंतर योगदान के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। स्वच्छता सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सहभागिता को और मजबूत किया है। हमें स्वच्छता के इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाना है।
