कानपुर (वेद गुप्ता)। आज दिनांक 16.10.2026 को पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता द्वारा छावनी सर्किल के पैरोकारों के साथ न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा हेतु गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त छावनी उपस्थित रहीं।
गोष्ठी के प्रमुख बिंदु विगत दो वर्षों से गवाही न होने वाले लंबित वादों की समीक्षा कर प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिन वादों में अभी तक एक भी गवाह परीक्षित नहीं हुआ है, उनमें गवाहों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने पर जोर दिया गया।
जिन वादों में केवल एक गवाह का परीक्षण शेष है तथा एक वर्ष से गवाही नहीं हुई है, उनके शीघ्र निस्तारण हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। संबंधित पैरोकारों को न्यायालय में लंबित वादों की नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
गवाहों से समन्वय स्थापित कर उनकी न्यायालय में समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा अनावश्यक स्थगन से बचने पर विशेष जोर दिया गया। सभी संबंधित को लंबित वादों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण हेतु उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
लंबित वादों की समीक्षा एवं निस्तारण हेतु गोष्ठी
अक्टूबर 16, 2026
Tags
