शमिन्दर सिंह, शाहजहांपुर.
शहर
के एक महिला डिग्री कालेज की छात्रा एएसपी के सामने फफक कर रो पड़ी। बोली,
साहब एक शोहदे ने उसका जीना हराम कर दिया है। स्कूल से घर तक पीछा करता है,
कहता है मुझसे प्यार करो वर्ना पूरे परिवार को मार डालूंगा। थाने पर
रिपोर्ट दर्ज करा दी तो घर तक आने लगा है। घर के सामने खड़े होकर जोर जोर से
चिल्लाता है। डर के कारण स्कूल भी नहीं जा पा रही हूं।
शहजहांपुर में लव जेहादी इमरान कर रहा है छात्रा को परेशान
नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार
छात्रा
थाना सदर बाजार अंतर्गत सुभाष नगर मोहल्ले की रहने वाली है। वह अपने मामा
के पास रहकर एक गर्ल्स डिग्री कालेज में पढ़ रही है। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था
कि कुछ महीनों से एक शोहदे ने उसकी लाइफ में दखल देकर उसकी पढ़ाई लिखाई ही
चौपट कर दी। इमरान नाम का यह शोहदा शहर के चौक आला खां का रहने वाला है।
इमरान उसे स्कूल जाते आते छेड़ने लगा। दिन पर दिन उसकी हरकतें बढ़ती गईं।
छात्रा ने जब उसे भाव नहीं दिया तो एक दिन रास्ते में रोक लिया और कहा कि
वह उससे प्यार नहीं करेगी तो उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। छात्रा
ने घर जाकर इमरान के इरादे बताते हुए सारी घटना बताई। इसके बाद 5 सितंबर को
परिजनों के साथ थाना सदर बाजार पहुंची छात्रा ने इमरान के खिलाफ रिपोर्ट
दर्ज करा दी। पुलिस ने छेड़छाड़ के साथ पास्को एक्ट भी लगाया, लेकिन अभी तक
उसे अरेस्ट नहीं किया है।
पुलिस
की छूट पाकर इमरान अब पूरी दबंगई से उसके घर जाने लगा है। दरवाजे के सामने
खड़े होकर जोर जोर से नाम लेकर चिल्लाता है। डर के कारण छात्रा का स्कूल
जाना छूट गया है। आज परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय पर आई छात्रा ने पुलिस
उप अधीक्षक को रोते हुए सारी घटना बताई तथा सुरक्षा दिए जाने और इमरान को
अरेस्ट किए जाने की मांग की।
लव जेहाद-पुलिस अफसर के सामने रो पड़ी परेशान छात्रा
सितंबर 10, 2014
Tags
