Type Here to Get Search Results !

बहला कर लाई लड़की को 30 हजार में बेचा

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

शाहजहांपुर। फतेहपुर जिले से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर तीन युवक भगा लाए और यहां लाकर कस्बे के एक व्यक्ति के हाथ 30 हजार में बेच दिया। बीती रात लड़की के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दबिश देकर लड़की को बरामद करने के साथ खरीदार, उसकी पत्नी व बेटे को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस लड़की को बहला कर लाने वाले तीनों युवकों को तलाश कर रही है। 

बहला कर लाई लड़की को 30 हजार में बेचा
पुलिस ने लड़की बरामद कर खरीदार समेत तीन को पकड़ा
 
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुलेमानपुर निवासी विजयपाल, अकील व जगेश्वर पांच-छह दिन पहले फतेहपुर जिले के गोबरधनपुर गांव से 17 वर्षीय एक लड़की को भगा लाए थे। यहां लाकर तीनों ने लड़की को मिर्जापुर कस्बे के गंगासहाय के हाथ 30 हजार में बेच दी। गंगासहाय ने उसे अपने बेटे नन्हे के लिए खरीदा था। बीती रात गंगासहाय के घर में कैद लड़की रोने लगी तो पड़ोस के छोटेलाल की नींद खुल गई। काफी देर तक वह जानने का प्रयास करते रहे कि गंगासहाय के घर में कौन रो रहा है। जानकारी होने के बाद उन्होने इसकी सूचना थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार को दी। एसओ प्रदीप कुमार तुरंत फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और घर में दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने गंगासहाय, उसकी पत्नी सोहनकली व बेटे नन्हें को अरेस्ट कर लिया। अब पुलिस लड़की को फंसाकर लाने और बेचने वाले विजयपाल, अकील व जगेश्वर को तलाश कर रही है।